तेनालीराम की कहानी: रंग-बिरंगे नाखून

एक बार की बात है, राजा कृष्णदेव राय के दरबार में एक बहेलिया आया। बहेलिये को देख राजा काफी खुश हुए, क्योंकि राजा को पशु-पक्षी बहुत प्यारे थे और बहेलिया एक रंग-बिरंगा सुंदर पक्षी दरबार में लेकर आया था। दरबार में आकर बहेलिया बोला, ‘महाराज, मैं कल ही इस खूबसूरत और विचित्र पक्षी से जंगल से पकड़कर लाया हूं। यह बहुत सुरीला है और तोते की तरह बात कर सकता है। साथ ही यह मोर की तरह नाच भी सकता है। आपको पशु-पक्षी बहुत पसंद हैं, इसलिए मैं इस पक्षी को आपके पास बेचने के लिए लाया हूं।’

महाराज काफी खुश हुए और बोले, ‘देखने में तो यह पक्षी खूबसूरत नजर आ रहा है। मैं इसे जरूर खरीदूंगा और तुम्हें उचित इनाम भी दिया जाएगा।’ यह कहकर राजा ने बहेलिये को 50 सोने के सिक्के दिए और पक्षी को शाही बगीचे में रखने का आदेश भी दिया। यह देख तेनालीराम से रहा न गया और उसने उठकर कहा, ‘महाराज मुझे नहीं लगता है कि यह पक्षी मोर की तरह नाच सकता है। मुझे तो यह भी लगता है कि यह पक्षी कई सालों से नहाया तक नहीं है।’

यह सुनते ही बहेलिया घबरा गया और रोने वाला मुंह बनाकर बोला, ‘महाराज मैं बहुत ही गरीब बहेलिया हूं। पंछियों को पकड़कर और उन्हें बेचकर ही मेरा घर चलता है। जितना मैं पशु-पक्षियों को जानता हूं, उसे प्रमाण की जरूरत नहीं है और न ही शक किया जाना चाहिए। बेशक, मैं गरीब हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि तेनाली राम जी मुझे गरीब कहेंगे?’

यह बात सुनकर महाराज भी तेनाली राम पर नाराज हुए। उन्होंने तेनाली से कहा, ‘क्या तुम अपनी इस बात को साबित कर सकते हो?’

इतने में तेनाली ने कहा, ‘हां, महाराज मैं साबित कर सकता हूं।’ ऐसा कहते हुए तेनाली एक जग में पानी भकर ले आए और पिंजरे में बंद पक्षी पर डाल दिया। ऐसा करते ही दरबार में बैठा हर कोई आश्चर्यचकित होकर पक्षी की तरफ देखने लगा। राजा भी पक्षी को देखकर चौंक गए।

तेनाली राम ने जैसे ही पक्षी पर पानी डाला, उस पर लगा सारा रंग उतर गया। पिंजरे में बंद पक्षी का रंग हल्का भूरा हो गया। राजा चौंक कर तेनाली की तरफ देखने लगे। तेनाली ने झट से राजा से कहा कि ‘महाराज यह एक जंगली कबूतर है न कि कोई विचित्रि पंछी।’

महाराज ने तेनाली से पूछा, ‘तेनाली तुम्हें इस बात का कैसे पता चला कि इस पक्षी को रंगा गया है?’

तेनाली ने जवाब दिया कि ‘महाराज बहेलिये के नाखूनों पर गौर करें। बहेलिये के रंगीन नाखून और पक्षी का रंग एक जैसा ही है। इस बात से यह पता चल जाता है कि बहेलिये ने पक्षी को रंगा था।’ यह सब देखकर बहेलिया वहां से भागने ही वाला था कि सैनिकों से उसे पकड़ लिया। राजा ने उसे जेल में बंदी बनाने का आदेश दिया और उसके सोने के सिक्के तेनालीराम को दे दिए।

कहानी से सीख

झूठ को चाहे जितना भी छिपाने की कोशिश की जाए, वो सामने आ ही जाता है। इसलिए, कभी भी झूठ बोलकर या लालच से किसी भी चीज की चाह न रखें।

Was this article helpful?

E Shram Card क्या है ? | E Shram कार्ड के फायदे क्या है Eshram.Gov.In पर कैसे Apply करे

आज इस आर्टिकल में हम e shram card के बारे में बात करने वाले हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय के ...
Read More

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना (mukhyamantri sikho kamao yojana) – AllHindiPro

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से mukhyamantri sikho kama yojana के बारे में मुख्यमंत्री श्रीमान शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी देते ...
Read More

लाड़ली बहना योजना का पैसा कब मिलेगा (Ladli Behna Yojana Ka Paisa Kab Milega) – AllHindiPro

मध्यप्रदेश का दौर शुरू की गई लाडली बहना योजना के आवेदन की प्रक्रिया अब समाप्त हो गई हैं और लगभग ...
Read More

तेनाली रामा और खूंखार घोड़ा

बहुत समय पहले की बात है। दक्षिण भारत में विजय नगर नाम का एक साम्राज्य हुआ करता था और उस ...
Read More

तेनालीराम और सोने के आम

विजय नगर साम्राज्य के राजा कृष्ण देव की मां अधिक उम्र हो जाने के कारण अक्सर बीमारे रहने लगी थी। ...
Read More

तेनाली रामा और स्वर्ग की खोज

बहुत समय पहले की बात है। विजयनगर नाम का राज्य था। वहां के राजा थे कृष्णदेव राय। वह हमेशा अपनी ...
Read More

तेनाली राम और रसगुल्ले की जड़

एक वक्त की बात है, एक बार राजा कृष्णदेव राय के राज्य में दूर देश ईरान से व्यापारी आता है। ...
Read More

तेनालीराम की कहानी: तेनाली राम और जादूगर

एक बार की बात है राजा कृष्णदेव राय के महल में एक जादूगर आया और तरह-तरह के जादू दिखाकर सबका ...
Read More

लाड़ली लक्ष्मी योजना नाम लिस्ट MP [PDF] ऐसे देखें – AllHindiPro

लाड़ली लक्ष्मी योजना नाम लिस्ट: मध्य प्रदेश सरकार की ओर से महिला शिक्षा को बढ़ावा देने अनेक योजनाएं शुरू की ...
Read More

तेनालीराम की कहानी: तेनाली रामा और अंगूठी चोर

राजा कृष्ण देव राय बहुत ही कीमती आभूषण पहना करते थे, लेकिन उनके सभी आभूषणों में से सबसे प्रिय थी ...
Read More

Leave a Comment