Hindi Story – राज्य में कौए कितने हैं (अकबर और बीरबल)

अकबर और बीरबल दोनों बगीचे में टहल रहे थे। तभी अकबर कि नजर बगीचे में उड रहे कौओं पर पड़ी तो अकबर कुछ सोच कर बोले। बीरबल क्या तुम बता सकते हो कि , हमारे राज्य में कितने कौए होंगे”?

बीरबल को लगा यह क्या पुछ रहे हैं, जहापना? भला कोई पक्षी को भी गिन सकता हैं क्या? लेकिन थोड़ी देर अंगुलियों में हिसाब लगा बोले ,”हुज़ूर, हमारे राज्य में कुल मिलाकर के 95,463 कौए हैं”

“बीरबल इतने यकीन से तुम कैसे कह सकते हो?”

हुज़ूर, “तो आप खुद भी गिन लीजिए”, बीरबल ने कहा

अकबर तो जानते थे बीरबल कुछ उल्टा ही जवाब देगा।

फिर अकबर ने कहा , ”बीरबल, अगर इससे कम निकले तो”?

“हुजूर इसका तो यह मतलब होगा कि कुछ कौए अपने रिश्तेदारों मे घूमने दूसरे राज्यों में चले गये हैं”

“अगर ज्यादा हुए तो?”

“तब तो इसका यह मतलब होगा कि  कुछ कौए अपने रिश्तेदारों से मिलने हमारे राज्य में आये हुए हैं”, बीरबल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया।

अकबर बीरबल कि बात पर मुस्कुरा दिए।

Leave a Comment